हरदा

नवरात्रि पर्व पर नगर में गरबों की धूम,एवं देवी दर्शन के लिए उमड़ रही भीड

हरदा - नगर में सोमवार से नवरात्री महापर्व की शुरुआत हो गई है।

नवरात्रि पर्व पर नगर में गरबों की धूम,एवं देवी दर्शन के लिए उमड़ रही भीड

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला 

हरदा – नगर में सोमवार से नवरात्री महापर्व की शुरुआत हो गई है।

नवरात्रि का गुरुवार को चौथा दिन था। इस दौरान नगर के छोटे बड़े करीब 15 से अधिक पांडालो में आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग रोशनी के बीच माता की आकर्षक मूर्तिया श्रद्धालुओं को लुभा रही है।

वही पंडालो में माता की ज्योत प्रतिदिन जल रही है। रात्रि के समय होने वाले गरबो में महिलाएं एवं युवतियां लोक लुभावन गरबा नृत्य कर रही है। प्रतिदिन पंडालो मे विराजी देवियों को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्री के महापर्व का सभी को वेसब्री

से इंतजार रहता है। खासतौर से महिलाओं में इस पर्व का खासा उल्लास नजर आता है।

सोमवार से माता की स्थापना से ही 9 दिवसीय आराधना का दौर जारी है। साथ ही माता के प्रति लोगों मे काफी उत्साह नजर आ रहा है। कोई उपवास कर कोई नंगे पैर रहकर माता को रिझाने में लगे है। वही नगर की कालोनियों में एवं

मुख्य मार्गो पर सजे पंडालो में आरती एवं देवी के भजनों की धूम मची हुई है।

प्रतिदिन अलग अलग

परिधानों में महिलाओ ओर बालिकाओ के द्वारा गरवा नृत्य किया जा रहा है। नगर मे सृष्टी परिवार द्वारा महिलाओ के द्वारा गरबो की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!