आगर मालवा

आरटीई की लंबित फीस भुगतान को लेकर 26 सितम्बर को भोपाल में करेंगे धरना-प्रदर्शन

आरटीई की लंबित फीस भुगतान को लेकर 26 सितम्बर को भोपाल में करेंगे धरना-प्रदर्शन

आरटीई की लंबित फीस भुगतान को लेकर 26 सितम्बर को भोपाल में करेंगे धरना-प्रदर्श

आगर मालवा से सोनू खान की रिपोर्ट

आगर-मालवा।मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के आह्वान पर जिले के समस्त निजी विद्यालय संचालक आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। आरटीई (निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम) के तहत वर्ष 2022-23 से निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की फीस अब तक शासन द्वारा प्रदाय नहीं की गई है। यही स्थिति वर्ष 2023-24 की भी बनी हुई है।

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश के विद्यालयों की तुलना में अन्य राज्यों में आरटीई की राशि समय पर और पूरी तरह से अदा की जा रही है, लेकिन मध्यप्रदेश में फीस भुगतान न होने से विद्यालयों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

यदि आगामी 25 सितम्बर तक लंबित राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो जिले सहित प्रदेशभर के सभी विद्यालय संचालक 26 सितम्बर को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने स्पष्ट कहा है कि इस आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि आरटीई जैसी महत्वपूर्ण योजना को गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए, ताकि विद्यालय और विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बाइट।

विजय कुमार पाठक

जिला अध्यक्ष

मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!