हरदा
न्यू मार्केट दुर्गा मंडल में मां दुर्गा 33 वें बर्ष में बिराजी
न्यू मार्केट दुर्गा मंडल में मां दुर्गा 33 वें बर्ष में बिराजी

न्यू मार्केट दुर्गा मंडल में मां दुर्गा 33 वें बर्ष में बिराज
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
टिमरनी- नगर के न्यू मार्केट दुर्गा मंडल में मां दुर्गा भक्ति भाव से कलश स्थापना के साथ विराजीं। मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अवध सिंह राजपूत ने बताया कि मंडल की टूटी फूटी सेवा से ही मां प्रसन्नचित होकर आशीर्वाद देती आ रही हैं मंडल द्वारा 33 वें बर्ष में सुंदर झांकी के साथ मां को नवरात्रि हेतु बिराजित किया गया है। यहां बिराजित मां के दर्शन हेतु क्षेत्र के भक्तों का तांता लगा रहता है। पंडित राजू पगारे द्वारा विधिवत मां का पूजन अर्चन कर विशेष चौघड़िया में कलश स्थापना कराई गई। प्रथम दिवस में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया।




