जुवाड़ी के पास बस और कार की भिड़ंत, नागपुर निवासी कार सवार गंभीर, 8 यात्री घायल
जुवाड़ी के पास बस और कार की भिड़ंत, नागपुर निवासी कार सवार गंभीर, 8 यात्री घायल

जुवाड़ी के पास बस और कार की भिड़ंत, नागपुर निवासी कार सवार गंभीर, 8 यात्री घायल
बैतूल से इदरीश विरान
रानीपुर। बैतूल से सारणी जा रही बस और सारणी से बैतूल लौट रही कार की जुवाड़ी के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार नितेश, जो कि नागपुर का रहने वाला बताया वह नागपुर वापस जा रहा तभी सामने से आ रही भावना बस अपने कर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के पर खचचे उड़ टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस का अगला पहिया निकालकर एक तरफ फिका गया कार में बस एवं में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आत्मिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि अधिकारी ने बताया कि नितेश के माथे और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें हैं। वहीं बस में सवार आठ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
बस में सवार यात्री बिरजू बारस्कर निवासी भोगाईखापा ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही 112 डायल और थाना मोबाइल मौके पर पहुँची और 112 डायल के पायलट सुनील गोहे एवं नगर सैनिक मिश्रीलाल गुजरे ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुँचाया, जहाँ उपचार जारी है।




