श्रीमद् भागवत कथा एवं तर्पण महोत्सव संपन्न
श्रीमद् भागवत कथा एवं तर्पण महोत्सव संपन्न

श्रीमद् भागवत कथा एवं तर्पण महोत्सव संपन्
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
टिमरनी– नगर के सूर्या टावर भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं तर्पण महोत्सव का सफल आयोजन हुआ। यह आयोजन दिनांक 15 सितंबर से प्रारंभ होकर 22 सितंबर को पूर्णाहुति एवं विराम दिवस के साथ संपन्न हुआ।
पंडित श्री गोविंदजी तिवारी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया गया। कथा के दौरान प्रतिदिन यजमानों के माध्यम से पूजन कार्य कराया गया, जिसका संयोजन श्रीमंत जी द्वारा किया गया। विराम दिवस के अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला मंत्री निशा दुबे, पार्षद सुनील दुबे, पार्षद प्रीति बंसल, प्रीति लोहाना, समाजसेवी अंकित जोशी सहित भागवत सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण में भंडारे का भी आयोजन कृष्ण कुंज कॉलोनी रामसत्ता मंडल द्वारा किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




