एम सी बीकोरिया

स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी मंगल भवन से की स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े की शुरुआत

15 दिनों तक जिले के समस्त अस्पतालों में महिलाओं का निःशुल्क जांच और दवाइयां

स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी मंगल भवन से की स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े की शुरुआ

15 दिनों तक जिले के समस्त अस्पतालों में महिलाओं का निःशुल्क जांच और दवाइया

गंभीर बीमारी के लक्षण पर सरकार कराएगी महिलाओं का इलाज

एमसीबी से कैलाश गिरी की रिपोर्ट

चिरमिरी – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मोत्सव को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने मध्यप्रदेश की धरती धरा से प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा आज से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मजयंती तक मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा की शुरुआत पोड़ी स्थित मंगल भवन से की। सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा का 75 वे साल से ओतप्रोत, संपूर्ण देश में निःशुल्क महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य सेवाएं आगामी 2 अक्टूबर तक दी जाएगी, छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग इसी संकल्प के को पूरा करने के लिए दिन रात एक किए हुए है, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इसकी शुरुआत अपने विधानसभा से की। सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र मे दीप प्रज्वलित कर मध्यप्रदेश के धरा से मोदी जी का लाइव कार्यक्रम देखा गया। इस अवसर पर सीएचएमओ डॉ अविनाश खरे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच आज से प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम चिकित्सालय में मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि खासकर टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड पंजीयन पर जोर दिया जा रहा ताकि किसी को भी गरीबी के कारण इलाज में दिक्कत ना हो, इसके साथ ही श्री खरे ने कहा कि जिले के तीन बड़े अस्पतालों में सोनोग्राफी और सीजेरियन तथा बल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!