खण्डवा

85 महिलाओं ने जाना अपने अधिकारों का पाठ

उदय संस्था द्वारा महिला विकास मंच का विभागीय शैक्षणिक भ्रमण

85 महिलाओं ने जाना अपने अधिकारों का पा

उदय संस्था द्वारा महिला विकास मंच का विभागीय शैक्षणिक भ्रमण

खंडवा जिले से ईस्हाक गौरी 

उदय संस्था सिरपुर, धरमपुरी और आवल्या यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुवार को महिला विकास मंच की 85 सदस्याओं का विभागीय शैक्षणिक भ्रमण खंडवा में आयोजित किया गया। 30 गांवों से आई महिलाओं ने इस दौरान वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का भ्रमण कर कानूनी प्रावधानों और सहायता सेवाओं की जानकारी हासिल की।

वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा व परामर्श की जानकारी देते हुए मनीषा मालवीय ने बताया कि घरेलू हिंसा या प्रताड़ना झेल रही महिलाएं सेंटर में 5 से 8 दिन सुरक्षित रह सकती हैं। यहां उन्हें परामर्श दिया जाता है और परिवार में सुधार न होने पर मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा जाता है।

खालिदा सैय्यद ने विस्तार से बताया कि किस तरह पीड़िताओं को कानूनी और सामाजिक सहयोग दिलाया जाता है। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और परामर्श से प्रेरणा ली।

थाने में हरिकिशन सोनी, सुनीता दीक्षित, आशा भूरिया, मोरध्वज पांडे और आशिष कछवाय ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, परामर्श प्रक्रिया, मुफ्त वकील की सुविधा और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जानकारी दी, साथ ही कहा गया कि परिवार में नशा और मोबाइल का दुरुपयोग विवादों को जन्म देता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र भी रखा गया और कुछ महिलाओं के मोबाइल में सुरक्षित एप इंस्टॉल कराए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिलावर सिंह ने महिलाओं को बताया कि यह संस्था कमजोर वर्ग को मुफ्त वकील उपलब्ध कराती है। हर तीन माह में लोक अदालत आयोजित कर विवादों को सुलझाया जाता है।उन्होंने अपराध पीड़ित सहायता योजना के तहत न्यायालय द्वारा मृत्यु पर 2 लाख और दुर्घटना पर 50 हजार की आर्थिक मदद की जानकारी दी। एवं दहेज, घरेलू हिंसा, डिजिटल ठगी और फर्जीवाड़े से बचाव के कानूनी उपायों पर भी चर्चा की

आवल्या यूनिट डायरेक्टर सिस्टर रोसली ने विकास मंच और स्वयं सहायता समूहों के लाभ बताए। वहीं नानी बाई ने समूह से मिले आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के अनुभव साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!