खण्डवा
Trending

मूंदी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ

देखिए नगरवासियों को नगर में स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई

मूंदी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारं

देखिए नगरवासियों को नगर में स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई 

Mp दर्पण के लिए संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी की रिपोर्ट

नगरीय क्षेत्र मूंदी में आज बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर की प्राचीन मढ़ी परिसर में स्वच्छता श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा नगरवासियों को नगर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद कार्यालय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला चंद्रमोहन राठौर, उपाध्यक्ष श्री राजनारायण मंडलोई, पार्षद श्री हीरालाल निहाल, सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमोहन राठौर, मंडल अध्यक्ष श्री अशोक पटेल, मंडल महामंत्री एवं पार्षद श्री धर्मेंद्र राठौर, पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश चौधरी, श्री धर्मेश राठौर, श्री दिनेश मालवीय, श्री नितिन भगत, जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री मनोज राठौर, श्री जगदीश राठौर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य, पूर्व पार्षद श्री अयूब मंसूरी, श्री महेंद्र दसौंधी, श्री गौरव राठौर, श्री अनिल (छोटू) राठौर, श्री भारत वर्मा, पत्रकार श्री नंदकिशोर राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय जैन सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!