आदि कर्मयोगी, आदि साथी लिखेंगे 18 जनजातीय ग्रामों में समग्र ग्राम विकास की परिभाषा
आदि कर्मयोगी, आदि साथी लिखेंगे 18 जनजातीय ग्रामों में समग्र ग्राम विकास की परिभाषा

आदि कर्मयोगी, आदि साथी लिखेंगे 18 जनजातीय ग्रामों में समग्र ग्राम विकास की परिभाष
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
आदि कर्मयोगी रिस्पांसिव गवर्नेंस अभियान के तहत आज हरदा के जनपद सभागार में आदि सहयोगी आदि साथी का प्रशिक्षण जिला एवं विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया ।
आदि सहयोगी अभियान में चिन्हित 18 ग्रामों में समग्र ग्राम की विकेंद्रीकृत योजना ग्राम के नागरिकों के सहयोग से बनेगी।जनजातीय ग्रामों में सभी विभाग जिसमें वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,स्वास्थ विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से जनजातीय ग्रामों में ग्राम समृद्धि की सभी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन होगा ।विकासखंड हरदा में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय कुमार प्रधान,श्रीमती सोनाली गौर, सुश्री ज्योति महोबिया, श्री सुरेश खांडे, पियूष कुमरे, कंचना चौहान, नवोदय आरोग्यम वेलफेयर सोसायटी के सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।




