निगम मण्डल अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपनी मागों को लेकर ज्ञापन दिया
निगम मण्डल अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपनी मागों को लेकर ज्ञापन दिया

निगम मण्डल अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपनी मागों को लेकर ज्ञापन दिय
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- निगम मण्डल अधिकारी कर्मचारी संघ हरदा के जिला अध्यक्ष व संभागीय अध्यक्ष द्वारा संगठन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के कार्यालय पर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर ज्ञापन देकर हरदा विधायक को अपनी तीन सूत्रीय मांगों से अवगत कराया।
1. वर्ष 2019 से 2025 तक की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने वर्ष 2018 में संघ द्वारा मांग की गई थी परंतु शासन द्वारा 01 वर्ष की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया। इस हेतु समस्त वर्षों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान अति शीघ्र कराया जावे।
2. रविवार अवकाश के दिन गोदाम से किसी भी संघटन के भुगतान के समय 16 से 18 घंटे का कार्य लिया जाता है जिसका ओवर टाईम का भुगतान कराया जाये।
3. जिन कर्मचारियों के 10 वर्ष पूर्ण हो गये है उन्हे 1500 रुपये प्रतिमाह के विशेष भत्ते का लाभ दिया जावे।
इस पर हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी संघ के समस्त सदस्यों को आश्वासन दिया गया कि वह पत्र के माध्यम से एवं आगामी विधानसभा सत्र दौरान सदन में सरकार के समक्ष संगठन की जायज मांगों को पूरा कराए जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सरकार, राजेश कौर, सत्यनारायण, राहुल, विनोद राठौर, कपिल धारा, कमलेश यादव, भगतराम विश्वकर्मा, प्रकाश सावनेर, दिनेश खरे, मुरलीधर विश्वकर्मा, गोपाल शर्मा, मनीष पवार, सुनील, सोहन लखोरे, मुकेश बैरागी, नर्मदा प्रसाद, धर्मेंद्र मोरी, महेश राठौड़ सहित संगठन के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।




