17 सितंबर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा
कहा- पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र का समग्र विकास होगा

17 सितंबर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा
कहा- पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र का समग्र विकास होगा
धार::मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने १७ सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री मोदी के दौरे को लेकर धार जिले के ग्राम भैंसोला में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी पीएम मित्रा पार्क का भूमि पूजन करेंगे और “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के समग्र विकास में मील का पत्थ उन्होंने कहा कि देशभर में सात पीएम मित्रा पार्क बनेंगे, जिनमें से सबसे पहले मध्य प्रदेश का यह पार्क भूमि पूजन कार्यक्रम के माध्यम से शुरू किया जा रहा है। यह क्षेत्र, जो कपास की खेती के लिए प्रसिद्ध है, अब कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। इससे लगभग छह लाख किसानों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी प्रदान किया जाएगा
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के मंत्री गण श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री चेतन्य कश्यप, सुश्री निर्मला भूरिया, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर,श्री हेमंत खंडेलवाल, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा श्री राजवर्धन दत्तीगांव समेत जनप्रतिनिधिगण,पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।




