हरदा
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न

जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 12 सितम्बर 2025/ जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के आय व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत परिसर में बैठक सभागार का मरम्मतीकरण तथा जिला पंचायत परिसर का सौंदर्यीकरण के कार्यों का अनुमोदन दिया गया। बैठक में श्री ललित पटेल, श्री कमलेश सैजकर, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती जयश्री बांके सदस्य जिला पंचायत एवं श्री प्रवीण कुमार इवने प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




