कक्षा 12वीं की छात्रा रुचि वागद्रे को मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिली स्कूटी की सौगात
कक्षा 12वीं की छात्रा रुचि वागद्रे को मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिली स्कूटी की सौगात

खुशियों की दांस्ता
कक्षा 12वीं की छात्रा रुचि वागद्रे को मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिली स्कूटी की सौगात
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में शासकीय कन्या शाला स्कूल गंज की कक्षा 12वीं की प्रतिभावान छात्रा रुचि वागद्रे को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है। रुचि ने जीव विज्ञान विषय में 87 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रुचि को स्कूटी की राशि सीधे बैंक खाते में अंतरित की। स्कूटी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए रुचि वागद्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी का मैं दिल से आभार व्यक्त करती हूं। इस सहयोग से मुझे कॉलेज आने-जाने में काफी सुविधा होगी। अब पढ़ाई पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाऊगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं के अंतर्गत कई छात्राओं को स्कूटी अथवा उसकी राशि प्रदान की जाती है। यह योजना ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है।




