खण्डवा
Trending

शिकायतों का समय पर निराकरण करें – कलेक्टर ऋषव गुप्ता

शिकायतों का समय पर निराकरण करें – कलेक्टर ऋषव गुप्ता

शिकायतों का समय पर निराकरण करें – कलेक्टर ऋषव गुप्त

संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी

खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का निराकरण तय समय सीमा में किया जाए।

🔹 आवेदक से करें चर्चा – कलेक्टर ने कहा कि हर शिकायत पर संबंधित आवेदक से सीधे चर्चा करें और तभी शिकायत बंद करें जब वह पूरी तरह संतुष्ट हो।

🔹 अपात्रता की स्थिति स्पष्ट बताएं – यदि कोई आवेदक योजना का लाभ अपात्रता के कारण नहीं पा रहा है, तो उसे स्पष्ट जानकारी देकर शिकायत को अधिकारी स्तर पर बंद करें।

🔹 शिकायतें रहें तुरंत अटेंड – एक भी शिकायत नॉट अटेंड नहीं रहनी चाहिए, प्रत्येक प्रकरण को तुरंत संज्ञान में लिया जाए।

बैठक में जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह जाधम, उपसंचालक कृषि श्री नीतेश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रत्ना शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!