17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जाएगी
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जाएगी

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जाएग
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी कमल कुंज जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी ,पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ,जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी ,जिला महामंत्री राजेश गोदारा ,बसंत सिंह राजपूत, मनीष निशोद ,सहित जिला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंश सिंह वर्मा ने दोनों अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा पखवाड़ा प्रभारी देवी सिंह सांखला,सह संयोजक बसंत सिंह राजपूत,राजेश गोदारा,सुधीर सोनी, विनीत गीते,एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक जगदीश सिंह सोलंकी,सह संयोजक प्रहलाद पटेल,
मनीष निशोद,श्रीमती पूजा शर्मा, अखिलेश बांके को जिम्मेदारी सौंपी है।
पंकज जोशी ने कहा कि 17 दिसंबर को मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण करना है तथा 25 सितंबर को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती , लाल बहादुर शास्त्री तक सेवा पखवाड़ा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। तथा 25 सितंबर प दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से लेकर 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती तक आत्म निर्भर भारत अभियान की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पार्टी हमारी मां है। भारत देश का बहुत ही मजबूत नेतृत्व के रूप में मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है तथा संगठन के कार्यों को हमें बूथ स्तर तक पहुंचाना हैं तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना हैं।
संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व हैं। सभी को संगठन कार्यों को मजबूत करते हुए सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हैं।






