बैतूल जिले के दामजीपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती के बाद भी बड़े बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

बैतूल जिले के दामजीपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती के बाद भी बड़े बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान
दामजीपूरा से खास रिपोर्ट/मोहम्मद इदरीश विरानी
दामजीपुरा: बैतूल जिले के दामजीपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती के बाद भी बड़े बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले 24 घंटे से अधिक समय हो जाने पर भी दामजीपुरा क्षेत्र में बिजली नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, कल शाम को नंदा के पास बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए, लेकिन सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग द्वारा 24 घंटे में भी बिजली सुधारी गई है? जिससे आम जनता परेशान है।
यह समस्या ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। बिजली विभाग की लापरवाही और तकनीकी समस्याओं के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि दामजीपुरा क्षेत्र में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। बिजली कटौती के बाद भी उन्हें बड़े बिल थमा दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह समस्या न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी समस्या है। आज चौकी दामजीपुरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र जनता ने बिजली को लेकर चर्चा की और बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से अनुरोध किया है कि वे इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।



