बुरहानपुर

रेल मंत्री से मिले सांसद, बुरहानपुर-नेपानगर-खंडवा के लिए प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

रेल मंत्री से मिले सांसद, बुरहानपुर-नेपानगर-खंडवा के लिए प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

रेल मंत्री से मिले सांसद, बुरहानपुर-नेपानगर-खंडवा के लिए प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया भरोसा इन मांगों का भी होगा निराकरण

बुरहानपुर। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने अपने संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं को लेकर लगातार पहल करते हुए एक हफ्ते में दूसरी बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। नई दिल्ली में उन्होंने खंडवा, बुरहानपुर और नेपानगर क्षेत्र की लंबित रेल मांगों को प्रमुखता से रखते हुए आग्रह किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीआरयूसीसी सदस्य पंकज नाटानी ने बताया कि सांसद पाटील ने रेल मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए क्षेत्र के यात्रियों की समस्याओं को रखा। बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के स्टॉपेज की रखी मांग बुरहानपुर रेलवे स्टेशन के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन संख्या 12533/34 लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस तथा 07053/54 बीकानेर काचीगुड़ा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के स्टॉपेज से क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक हो सकेगी। नेपानगर में कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों को पुनः पूर्ववत शुरू इसी प्रकार नेपानगर स्टेशन के लिए ट्रेन संख्या 17605/06 काचीगुड़ा भगत की कोठी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। साथ ही कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों को पुनः पूर्ववत शुरू करने का अनुरोध किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की लगातार सक्रियता के चलते अब क्षेत्र में इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद बढ़ गई है। यदि प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो खंडवा, बुरहानपुर और नेपानगर क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होंगी इस दौरान मध्य रेल समिति के सदस्य मनोज सोनी और नरेंद्र पाटील भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!