ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुरावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुरावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुरावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अपहृत नाबालिग बालिका को भोपाल बस स्टैंड से बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राजगढ़ से जिला ब्यूरो हेड राजू बैरागी की विशेष रिपोर्ट
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना कुरावर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर भोपाल बस स्टैंड से सुरक्षित खोज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना 6 अप्रैल सोमवार की हे प्रार्थी ने कुरावर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कुरावर में अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई
मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा भोपाल बस स्टैंड से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।
इस दौरान आरोपी *शुभम वंशकार पिता पप्पूलाल वंशकार* उम्र 20 वर्ष निवासी सूरजपोल, नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस समस्त कार्यवाही में sdop नरसिंहगढ़
मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में
निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई (थाना प्रभारी, कुरावर) की टीम उनि अरविंद सिंह राजपूत
उनि मेहरबान सिंह मेचन
प्रआर 724 प्रमोद
आर 159 नवल
आर 1031 संदीप
मआर 878 रानी
मआर 879 मनीषा
साइबर सेल – पवन मीणा
का महत्वपूर्ण योगदान रहा




