व्यवसायिक वाहनों की पीयूसी जांच के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाये – कलेक्टर ऋतुराज सिंह
व्यवसायिक वाहनों की पीयूसी जांच के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाये - कलेक्टर ऋतुराज सिंह

व्यवसायिक वाहनों की पीयूसी जांच के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाये – कलेक्टर ऋतुराज सिंह
लोकेशन खातेगांव संवाददाता इमरत मौरे
चेकिंग पॉईंट बनाकर ड्राइवरों के लाइसेंस, नशे की स्थिति और ड्रेस संबंधी जांच करें
क्षमता से अधिक सवारी बिठाने और तेज गति से बस चलाने वालों पर कार्रवाई करें
राहवीर योजना और कैशलेस स्कीम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये
माताजी टेकरी पर कोई भी दुकानदार ‘प्रसाद’ के नाम पर ग्राहकों से पार्किंग का पैसा नहीं वसूलेगा
कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
देवास, कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्यवस्था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधडी और अवैध खनन संबंध विषयों पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम सभापति रवि जैन, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन, एसडीएम बागली शिवम यादव, एसडीएम टोंकखुर्द संजीव सक्सेना, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापति, एसडीएम कन्नौद कन्हैयालाल तिलवारी सहित जिला अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि राहवीर योजना और कैशलेस स्कीम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान जान बचाना और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। आरटीओ राहवीर और कैशलेश स्कीम के अलग-अलग पंपलेट बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रसारित करें। जिससे नागरिकों को दोनों योजनाओं को समझने में आसानी हो। पुलिस, स्वास्थ्य और आरटीओ विभाग आपस में समन्वयन कर योजना का लाभ संबंधित को दिलाना सुनिश्चित करें तथा अन्य जिलों में घायल को भेजने पर संबंधित टीआई से सम्पर्क में रहें।



