नागपुर

हिंगणा में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हजारों का माल बरामद

हिंगणा में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हजारों का माल बरामद

  • हिंगणा में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हजारों का माल बरामद

MP दर्पण न्यूज़ रिपोर्टर नीलम चकोले

नागपुर : हिंगणा पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 40 हजार से अधिक का चोरी का माल भी बरामद किया है।

पुलिस थाना हिंगणा में दर्ज अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने परवेज उर्फ उल्लू सुल्तान शेख (उम्र 20 वर्ष, निवासी रायपुर हिंगणा) तथा साहिल उर्फ चंदू गोवर्धन राठोड़ (उम्र 19 वर्ष, निवासी हनुमान नगर बस्ती हिंगणा) को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मार्च 2026 को हिंगणा बस स्टैंड के पास स्थित एक पान शॉप में चोरी की घटना सामने आई थी। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सिगरेट, सुपारी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए माल की कीमत हजारों रुपये बताई गई।

इसी तरह 23 फरवरी 2026 की रात हिंगणा बस स्टैंड के पास स्थित निरंजन इलेक्ट्रिक दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी, जिसमें इलेक्ट्रिक सामान चोरी हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोबड़े के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तथा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सिगरेट के पैकेट, सुपारी, वायर बंडल सहित अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 40,470 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पीएसआई संतोष राठोड़ और उनकी टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!