नागपुर

गोंदिया में वनरक्षक-वनपाल संघटनाओं की विशाल आमसभा आयोजित

गोंदिया में वनरक्षक-वनपाल संघटनाओं की विशाल आमसभा आयोजित

गोंदिया में वनरक्षक-वनपाल संघटनाओं की विशाल आमसभा आयोजित

देखिए कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा,अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

गोंदिया से एमपी दर्पण न्यूज के लिए नीलम चकोले की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र राज्य वनरक्षक पदोन्नत वनपाल संघटना, महाराष्ट्र राज्य वनमजूर-वन कर्मचारी संघटना तथा वनक्षेत्रीय कर्मचारी संघटना की संयुक्त विशाल आमसभा गुरुवार को सुबह 10 बजे वन भवन, गोंदिया में आयोजित की गई। सभा का आयोजन संघटना के केंद्रीय अध्यक्ष अजय भाऊ पाटील के नेतृत्व में तथा वनवृत्त अध्यक्ष आनंद तिडके के विशेष प्रयासों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अजयभाऊ पाटील के हस्ते संघटना के नए फलक का अनावरण भी किया गया।

सभा में संघटना की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। गोंदिया प्रादेशिक वनविभाग संघटना के अध्यक्ष पद पर एम.डब्ल्यू. भांडारकर तथा प्रादेशिक कार्याध्यक्ष पद पर एन.डी. कल्याणकस्तुरे का चयन हुआ। वहीं गोंदिया वन्यजीव विभाग में अध्यक्ष पद पर विशेष व्याघ्र संरक्षण दल के वनरक्षक चत्तरसिंग घूसिंगे तथा कार्याध्यक्ष पद पर वनपाल लिल्हारे (उमरझरी वनपरिक्षेत्र) को चुना गया।

सभा के बाद कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपवनसंरक्षक एवं क्षेत्र संचालक जगताप मैडम तथा उपवनसंरक्षक (प्रादेशिक) जोंग सर ने की। बैठक में STPF को एकस्तर वेतन लाभ, वनरक्षकों की प्राथमिकता से बदली, संगणक चालक व वाहन चालकों के लंबित वेतन, वनवणवा बुझाने हेतु मजूरों की कमी, रोपवाटिका में निकृष्ट रोपों की समस्या, मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहन उपलब्ध कराने, सेवा पुस्तिका की द्वितीय प्रति, नक्षल प्रोत्साहन भत्ता, साप्ताहिक अवकाश तथा गणवेश भत्ता जैसे मुद्दे उठाए गए।

अधिकारियों ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

साथ ही जनवरी-फरवरी 2026 तक के संगणक चालक, वाहन चालक तथा अन्य हंगामी-बारमाही कर्मचारियों के वेतन के लिए अनुदान उपलब्ध होने और जल्द भुगतान करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वनरक्षक, वनपाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!