राजगढ़

गेहूं उपार्जन की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

गेहूं उपार्जन की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

गेहूं उपार्जन की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

किसानों को किसी भी प्रकार कि समस्या न हो उसके लिए किए जाएंगे सभी पाबंद

भोपाल संभाग ब्यूरो रामस्वरूप वर्मा

राजगढ़ 13मार्च, 2026* कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसान पंजीयन एवं उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजित कुमार सिंह तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री दिलीप चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उपार्जन पंजीयन कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित समितियों में जाकर किसान पंजीयन की जानकारी का मिलान करें तथा गिरदावरी पोर्टल के माध्यम से निरंतर सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप होना चाहिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष के पंजीयन डाटा में परिवर्तन की स्थिति सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जांच टीम गठित कर प्रकरण की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी स्थिति में किसान पंजीयन स्वीकार्य नहीं होगा और इस प्रकार की अनियमितताओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसान पंजीयन केन्द्र समिति तलेन के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री जितेन्द्र यादव, समिति हराना के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री मनोहरलाल पुष्पद तथा समिति पड़ोनिया के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री हेमन्त दांगी द्वारा पंजीयन कार्य में अनियमितता की जांच कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में संबंधित कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध एक माह का वेतन कटौती अथवा निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही गत वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक किसान पंजीयन करने वाली समितियों की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पंजीयन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। उपार्जन पंजीयन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री कृष्णा (ऑपरेटर) से मोबाइल नंबर 7806053343 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!