दामजीपूरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न
दामजीपूरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न

*दामजीपूरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न*
दिनांक 13/03/2026
दिन शुक्रवार
बैतूल जिले के दामजीपूरा में शुक्रवार, दिनांक 13 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक राजू मांडवे के मार्गदर्शन में एवं नवांकुर संस्था नव एकलव्य मानव सेवा समिति खुर्दा के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, शासन की योजनाओं, साइबर सुरक्षा और कानून संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लवकेश मोर्से द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद क्या और कैसे काम करता है प्रस्फुटन योजना नवांकुर योजना एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बारे में और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का संपूर्ण परिचय एवं समितियों के आवश्यक दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) कैसे तैयार किए जाएं और उन्हें व्यवस्थित रूप से कैसे संचालित किया जाए, इस विषय पर मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी रघु कोकोड़े ने उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर क्राइम से बचाव तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।
ग्राम पंचायत डूलारिया के सरपंच अनिल उइके ने अपने संबोधन में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम स्तर पर नेतृत्व की भूमिका को समझाया। उन्होंने कहा कि ग्राम की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर सामूहिक प्रयास और सही नेतृत्व से किया जा सकता है।
वहीं ग्राम दामजीपूरा प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष ऊषा नीलकमल डिकारे ने समिति की भूमिका और उसके माध्यम से ग्राम विकास में होने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पत्रकार अलकेश धुर्वे ने भी साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर जागरूकता बढ़ाने और ग्राम स्तर की समस्याओं को मिल-जुलकर हल करने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच पालंगा अशोक इवने वनरक्षक मंसाराम चौहान बाटलाकला से मनोज छेरके राहुल करछले दामजीपुरा से रितेश बाकोरिया यूनुस खान सुशील काजले बटकी से शिवप्रसाद कवडे दयालाल सलामें दूलिया से नंदलाल आठवां पंतुलाल कसडेकर मोनिका परते प्रमोद परते रामवती वट्टी रामरति परते कंचनलता उईके प्रकाश उईके प्रकाश इरपाचे सहित समस्त समितियां के सदस्य उपस्थित रहे




