नागपुर

बेलदार सुकळी में तिथि अनुसार छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती उत्साह के साथ मनाई

बेलदार सुकळी में तिथि अनुसार छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती उत्साह के साथ मनाई

बेलदार सुकळी में तिथि अनुसार छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती उत्साह के साथ मनाई

एमपी दर्पण न्यूज रिपोर्टर नीलम चकोले

नागपुर जिला के हिंगणा तहसील अंतर्गत आने वाले बेलदार सुकळी गांव में तिथि अनुसार छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के नागरिक, युवक और महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिवराय को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सातगांव के सरपंच योगेशभाऊ सातपुते तथा पुलिस मित्र संगठन की अध्यक्षा सौ. प्रियंका ताई कोटमकर उपस्थित थीं। इसके अलावा सुरेशभाऊ गावंडे, कैलास ढोरे, प्रवीणभाऊ नेवारे, अरुण पिसे, कृष्णाजी त्रिपुडे, कालिदास अंधारे, चंद्रप्रकाश भगत, जयश्री नरुले, प्रकाश मोरे, किशोर साठवले, कुशल शेंडे, मधुकर राणे, राजू फोटो सहित गांव के अनेक मान्यवर और नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस दौरान शिवराय के शौर्य, पराक्रम और आदर्शों पर आधारित प्रेरणादायी भाषण भी दिए गए। गांव के युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष मेहनत की।

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता अमोलजी ढोरे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी मान्यवरों, ग्रामवासियों और युवाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!