अंबाझरी महावितरण कार्यालय में “मसन्या उद” मिला; सर्पमित्रों ने सुरक्षित पकड़कर सेमिनरी हिल्स में छोड़ा

एमपी दर्पण न्यूज हिंगना रिपोर्टर नीलम चकोले
हिंगना : दिनांक 8 मार्च 2026 को अंबाझरी के 8वा माइल वाड़ी, अंबाझरी नागपुर स्थित लो डिस्पैच सेंटर, महावितरण कार्यालय में अचानक एक अनोखा जानवर दिखाई देने से कुछ समय के लिए कर्मचारियों में घबराहट फैल गई।
एक व्यक्ति जब सीढ़ी चढ़ रहा था, तभी ऊपर कुछ हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखने पर उसे “मसन्या उद” (सिवेट) दिखाई दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी बुलाया गया। जानवर को देखकर कर्मचारी कुछ घबरा गए। इसके बाद तुरंत सर्पमित्र आशिष मेश्राम, आकाश मेश्राम, आदित्य वाडबुधे और रोहन भट को फोन कर जानकारी दी गई।
सर्पमित्रों की टीम मात्र दस मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई और बेहद सावधानी से उस जानवर को पकड़ लिया। बाद में वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे नागपुर के सेमिनरी हिल्स स्थित TTC केंद्र में सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।
इस घटना से कुछ समय के लिए परिसर में उत्सुकता का माहौल बन गया था। सर्पमित्रों की तत्परता के कारण बिना किसी जनहानि के उस जानवर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।