देवास

यह दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प और समर्पण का दिन है :-नरेंद्र चौधरी

यह दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प और समर्पण का दिन है :-नरेंद्र चौधरी

यह दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प और समर्पण का दिन है :-नरेंद्र चौधरी

खातेगांव भारतीय जनता पार्टी के चित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा मंडल खातेगांव में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया स्वागत भाषण समर्पण निधि के संयोजक निखिल रारा ने दिया इसके पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है हमारी पार्टी के द्वारा पंडित जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है आज हमारे द्वारा यह उक्त आयोजन समर्पण निधि संग्रह आज से शुभारंभ को लेकर किया गया है प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी श्रद्धा और क्षमता से पार्टी के लिए समर्पण राशि समर्पित करेगा

मैं आशा करता हूं कि पार्टी संगठन के द्वारा हमारे मंडल को जो लक्ष्य समर्पण निधि संग्रहण का मिला है वह हम सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर निर्धारित समय से पूर्व पूरा करेंगे इसके पश्चात विधानसभा संयोजक डॉक्टर आर एन यादव एवं विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र राजावत के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण, तपस्वी और राष्ट्र के प्रति पूर्णतः समर्पित था। उन्होंने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का पवित्र साधन माना। उनका संपूर्ण जीवन संगठन निर्माण, विचार विस्तार और अंत्योदय की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने हमें “एकात्म मानववाद” का दर्शन दिया। पंडित जी मानते थे कि विकास का अंतिम लक्ष्य उस व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए जो समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा है — यही अंत्योदय का मंत्र है।

भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने देशभर में संगठन की मजबूत नींव रखी। सीमित संसाधनों में, विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ा। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि विचार शुद्ध हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कठिनाइयाँ भी मार्ग नहीं रोक सकतीं। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी है, तो उसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महापुरुषों का तप, त्याग और संगठन कौशल है।पंडित जी का जीवन हमें तीन मुख्य संदेश देता है –राष्ट्र सर्वोपरि, संगठन ही शक्ति है,

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारा कर्तव्य है हम सब मिलकर यह प्रण लें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को केवल शब्दों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि अपने आचरण और कार्यशैली में उतारेंगे।

इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर, विधानसभा संयोजक डॉ आर एन यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, दिनेश राबडिया, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र राजावत, निखिल रारा, पंकज पटेल, पुरुषोत्तम व्यास, बलराम थोरी, राजेश गोस्वामी, मनोज यादव, आनंद चिंतामन, मंगल लोवंशी, जगदीश शेखावत, राहुल सांखला, सूरज यादव जगदीश लोवंशी कचरू सावले नंदकिशोर वर्मा अतुल ट्रेलर सहित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा मंडल खातेगांव में प्रथम दिन ही 250000 से अधिक राशि का समर्पण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक पटेल ने किया आभार सुभाष साहू ने माना!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!