बुरहानपुर

वार्ड 18 के पार्षद ने दिया इस्तीफा, नगर निगम कार्यप्रणाली को लेकर जताई नाराज़गी

वार्ड 18 के पार्षद ने दिया इस्तीफा, नगर निगम कार्यप्रणाली को लेकर जताई नाराज़गी

बुरहानपुर न्यूज एमपी दर्पण के वसीम अहमद

भाजपा सरकार सरदार पटेल के नाम पर राजनीति को मुख्य केंद्र बनाकर चल रही है। इसी सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 18 में जिस जनप्रतिनिधि को जनता ने वार्ड का गौरव बढ़ाने के लिए मतदान के माध्यम से निर्वाचित किया था। वही जनप्रतिनिधि द्वारा अपने वार्ड की उपेक्षा करने के चलते पार्षद पद से इस्तीफा देने पर मजबूर हो गया।

सुना है कि निगम कर्मचारियों द्वारा किसी भी कार्य के निगम अधिकारियों के पास जाने पर

उसे प्रेम से ज्ञान गणित दे दिया जाता था परंतु कार्य के नाम पर सदा प्रेम का गणित देकर टाल दिया जाता था।

पार्षद द्वारा निगम कर्मचारियों से कई बार अपने वार्ड में कार्य करने के लिए अर्चना करने के साथ-साथ विनम्र आग्रह भी किया परंतु निगम के एक इंजीनियर द्वारा सदा उसे निगम की प्रेम भरी भाषा में समझाकर उसे निचा दिखाने का प्रयास किया।

जिससे तंग आकर पार्षद ने एक नहीं दो नहीं तीन इंजन की सरकार के साथ रहने की बजाय इस्तीफा देकर आम नागरिक बनकर रहना स्वीकार किया। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ यदि निगम के प्रशासनिक कर्मचारी का यह व्यवहार है तो आम जनता किस तरह से अपने कार्यों के लिए निगम प्रशासन से सहमति पाती होगी यह विचारणीय प्रश्न है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!