राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष (कलमेश्वर) मंगेशभाऊ गमे की पहल से उमरी (ता. सावनेर) में घायल वानर को जीवनदान; उपचार हेतु नागपुर भेजा गया

एमपी दर्पण न्यूज रिपोर्टर – नीलम चकोले
दिनांक: 28 फरवरी 2026
सावनेर तहसील के उमरी गांव में एक वानर घायल अवस्था में पाए जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय नागरिकों से सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष (कलमेश्वर) मंगेशभाऊ गमे ने तुरंत वन विभाग से संपर्क कर सहायता कार्य प्रारंभ किया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण शिरपूरकर के मार्गदर्शन में बचाव कार्य किया गया। इस दौरान वनरक्षक राहुल हुलकाणे तथा वन मजदूर श्रावण नागपुरे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल वानर को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लिया।
इसके बाद वानर को एम्बुलेंस के माध्यम से आगे के उपचार हेतु टी.सी.सी. सेंटर, नागपुर ले जाया गया। वर्तमान में वानर का उपचार जारी है तथा उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ऐसी जानकारी वन विभाग द्वारा दी गई है।
इस अवसर पर मंगेशभाऊ गमे ने नागरिकों से अपील की कि वे वन्यजीव संरक्षण के लिए सतर्क रहें और प्रशासन को पूरा सहयोग करें।