इन्दौर

भौतिकविदों के दो दिवसीय बौद्धिक समागम के अमृत उत्सव का समापन

भौतिकविदों के दो दिवसीय बौद्धिक समागम के अमृत उत्सव का समापन

भौतिकविदों के दो दिवसीय बौद्धिक समागम के अमृत उत्सव का समापन

इंदौर से mp दर्पण news के लिए संवादाता नवाज खान की रिपोर्ट 

शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर के भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी *इमर्जिंग अडवांसमेंट एंड इनोवेशन इन साइंसेस (ICEAIS 2026) ऐंड रिसर्च स्कॉलर्स वर्कशॉप ऑन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप* के द्वितीय दिवस का आरंभ डॉ निधी परमार द्वारा अमेरिका से सहभागिता कर रहे विषय विशेषज्ञ डॉ कमल आर ढकाल, सीनियर वैज्ञानिक-२, एबवी के परिचय से हुआ। *डॉ ढकाल ने रिस्टोरिंग विजन टू द ब्लाइंड यूजिंग ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स विषय* पर अपना व्याख्यान दिया। डॉ ढकाल ने विजन साइंस, रिसलूशन आफ़ आई लेसर इण्ड्यूस डिसीज मॉडल पर विस्तार से रोचक जानकारी देते हुए शोधार्थियों को लाभान्वित किया।

साथ ही तीन समानांतर सत्रो में विभिन्न विषयों के शोधार्थियो ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन सत्रो में डॉ विपुल कीर्ति शर्मा, डॉ स्वागता गुप्ता, डॉ नमिता सिसोदिया, डॉ मोहित शर्मा और डॉ जितेंद्र भावसार सेशन चेयरपर्सन रहे। सत्र के निर्णायक डॉ रविन्द्र पाल, डॉ बी एल पांडे, डॉ संध्या दीक्षित, डॉ अंगूरबाला बापना और डॉ एन पी राजपूत रहे।

पोस्टर प्रेजेंटेशन के निर्णायक डॉ महेश धोन्डे, डॉ मलयज दास और डॉ शुभांगी सोनी रहे।

साथ ही स्टार्टअप, इनोवेशन और मॉडल प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ कमल चौधरी, डॉ उत्तम शर्मा और डॉ आश्विनी कुमार रहे।

*इस समागम में MSC भौतिकी के विद्यार्थियों का शोध सम्बंधित ओरल प्रजेंटेशन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा ।*

कार्यक्रम के समापन सत्र में डॉ आर सी दीक्षित, अतिरिक्त संचालन,उच्च शिक्षा विभाग मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा इस संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए पत्रों एवम नई शोध को अपने अध्ययन में शामिल करे। उन्होंने शोधार्थियों को अद्यतन ज्ञान पाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने का सुझाव दिया।

विभिन्न सत्रो में ओरल श्रेष्ठ प्रेजेंटर भाविका पांडे, संजय गुप्ता,आकाश गौतम, पूजा वर्मा, घाना बेडेकर और उज्जवल महाजन रहे। श्रेष्ठ पोस्टर मनीष टेकम, पूजा जैन, उत्संग कुमार और शालिनी मिश्रा के रहे।

प्राचार्य डॉ अनामिका जैन ने सफल आयोजन पर विभाग को बधाई दी ।

भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर नागेश डगांवकर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सबका आभार माना ।

डॉक्टर प्रदीप शर्मा विभागाध्यक्ष कंप्यूटर में दोनों दिन के कार्यक्रमों को सारगर्भित कर , उनके परिणामों को सदन के सामने प्रस्तुत किया । अपने उद्बोधन से डॉक्टर शर्मा ने पूरे सदन को प्रोत्साहित कर विज्ञान क्षेत्र में सतत नवाचार करने की बात कही। द्वितीय दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ जितेंद्र सोलंकी एवं स्टार्टअप वर्कशॉप का संचालन संयोजक डॉ नेतराम कौरव द्वारा किया गया।

आज के सत्रो की सफलता पर डॉक्टर हेमराज सिंह डागर ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!