भैंसदेही

अवैध रूप से गोवंशों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाना ले जा रहे 02 वाहन जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से गोवंशों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाना ले जा रहे 02 वाहन जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से गोवंशों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाना ले जा रहे 02 वाहन जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार

🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

🔹दिनांक 23.02.2026 को रात्रि 02.00 बजे थाना भैंसदेही को सूचना प्राप्त हुई कि झल्लार तरफ से परतवाड़ा की ओर दो वाहनो से कुछ व्यक्ति गोवंशों को अवैध रूप से एवं क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र प्रांत के कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं सभी 02 वाहनों को मय स्टाफ पकड़ा गया।

 🔹*जप्त वाहनों व आरोपियों का विवरण*

01. *वाहन – टाटा सुमो क्र. MH 20 CS 6743*

• 06 नग गौवंश (बैल एवं गाय) कीमती ₹90,000/-

• वाहन कीमती ₹3,20,000/-

• *आरोपी* –

* मोहम्मद जावेद पिता शेख नसीर उम्र 20 साल निवासी= सादात नगर करजगांव

🔹02. *वाहन – टाटा इंडिगो क्र. MH12 PQ 0805*

• 04 नग गौवंश (बैल एवं गाय) कीमती ₹60,000/-

• वाहन कीमती ₹1,60,000/-

• *आरोपी* –

* रिजमान खान पिता अजीम खान उम्र 20 साल निवासी=सादात नगर करजगांव महाराष्ट

* चिंटू पिता रामसिंह कलमे उम्र 19 साल निवासी= नंदरवाडा सिवनी मालवा नर्मदापुरम

उक्त सभी आरोपियों के पास गौवंश परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। सभी गोवंशों को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाना बताया गया।

 🔹*अपराध पंजीयन*

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना भैंसदेही में *अपराध क्रमांक 53/26 धारा 4, 6, 9, 11 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्तशुदा 10 नग गौवंशों को गोशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया है।

🔹 सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा आरोपियों को जे.आर. पर माननीय न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कुल जप्ती विवरण

• कुल गौवंश – 10 नग, कीमती ₹1,50,000/-

• *कुल वाहन – 02 नग,* *कीमती ₹ 4,80,000/-*

*कुल आरोपी–03* 

*सराहनीय भूमिका* 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, आरक्षक 490 नारायण जाट, आरक्षक 262 तनवीर खान, आर. 600 सोनू कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से अपील* 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गौवंश तस्करी, अवैध परिवहन अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें।

🔹इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन के सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!