अर्चना चिटनिस के प्रयासों से केला किसानों को बड़ी सुविधा, उर्वरक वितरण व्यवस्था में केला फसल शामिल

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से केला किसानों को बड़ी सुविधा, उर्वरक वितरण व्यवस्था में केला फसल शामिल
बुरहानपुर। जिले के केला फसल उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिली है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों के बाद शासन स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे केला फसल के लिए उर्वरक एवं कृषि आदानों की आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। अब उर्वरक वितरण व्यवस्था में केला फसल भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जा रही है।
बुरहानपुर जिला प्रदेश में केला उत्पादन का प्रमुख केंद्र है, जहां हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में केला की खेती की जाती है। किसानों द्वारा लंबे समय से उर्वरक की समय पर उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर समस्याएं सामने रखी जा रही थीं। विधायक श्रीमती चिटनिस ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर समाधान के लिए ठोस पहल की। अब ई-टोकन प्रणाली एवं निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण व्यवस्था को लागू किया गया है, जिससे किसानों को समय पर उचित मात्रा में उर्वरक प्राप्त होगा और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा। इससे केला फसल की उत्पादकता बढ़ाने में किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
ज्ञात हो कि किसानों के लिए ई-टोकन प्रणाली प्रारंभ कर गई है। जिसमंे केला फसल के किसान इस सुविधा से वंचित हो रहे थे। अब केला फसल को भी ई-टोकन प्रणाली में सम्मिलित कर लिया गया है।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केला किसान निमाड़ क्षेत्र की पहचान हैं। किसानों की सुविधा और फसल सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्हें समय पर खाद, बीज और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। केला उत्पादक किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें उर्वरक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और फसल प्रबंधन में आसानी होगी। किसानों ने विधायक श्रीमती चिटनिस के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
बुरहानपुर वसीम अहमद




