बुरहानपुर

आगामी भगोरिया उत्सव को लेकर नेपानगर थाना में शांति एवं व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित

आगामी भगोरिया उत्सव को लेकर नेपानगर थाना में शांति एवं व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित

*MP दर्पण न्यूज़ नेपानगर कुणाल दशोरे रिपोर्टर*

*आगामी भगोरिया उत्सव को लेकर नेपानगर थाना में शांति एवं व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित।*

*आगामी भगोरिया उत्सव को लेकर नेपानगर थाना में शांति एवं व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित।

नेपानगर। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा आगामी भगोरिया उत्सव के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही आयोजन के पहले की जाने वाली तैयारी को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन में आज दिनांक 21.02.2026 को नेपानगर थाना में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी भगोरिया उत्सव 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनांक 26.02.2026 को अंबाड़ा एवं सिवल तथा दिनांक 01.03.2026 को नेपा मिल ग्राउंड, नेपानगर में भगोरिया उत्सव मनाया जाएगा।आयोजन के दौरान निम्न व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया : बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ – सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सुविधा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध,भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों से निपटने एवं सुचारु यातायात संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। उपस्थित जनसमुदाय एवं समिति सदस्यों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगोरिया उत्सव मनाने की अपील की गई। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित विभाग/संस्थाएं :

नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य,भगोरिया आयोजन समिति के सदस्य,पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि भगोरिया पर्व को पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नेपानगर बुरहानपुर शांति समिति की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!