नागपुर

12,991 मौसमी वनसेवकों के लिए ‘दक्षता सेना’ का शंखनाद

वन विभाग के कर्मचारियों के न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन तेज होगा

12,991 मौसमी वनसेवकों के लिए ‘दक्षता सेना’ का शंखनाद

वन विभाग के कर्मचारियों के न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन तेज होगा

गोंदिया/नागपुर :

महाराष्ट्र वन एमपी दर्पण न्यूज k लिये रिपोर्टर नीलम चकोले कर्मचारी–अधिकारी दक्षता सेना के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मा. सचिन गायकवाड़ भारतीय का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस चयन के साथ ही वन विभाग के मौसमी, स्थायी एवं संविदा कर्मचारियों के न्याय के लिए राज्यभर में संघर्ष और अधिक तेज होने वाला है।

इस बैठक में विधायक मा. विनोदजी अग्रवाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने 12,991 मौसमी वनसेवकों की समस्या को विधानसभा में मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मा. सचिन गायकवाड़ भारतीय ने स्पष्ट शब्दों में कहा,

“जब तक पात्र कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष रुकेगा नहीं।”

इस सभा को वन विभाग के कर्मचारी, अधिकारी एवं आम जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। इससे वन विभाग में हो रहे अन्याय के विरुद्ध एक नया संगठित आंदोलन प्रारंभ हुआ है।

दक्षता सेना द्वारा राज्यभर में जनजागरण, आंदोलन एवं कानूनी लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा।

रिपोर्टर : नीलम चकोले

एमपी दर्पण न्यूज k लिये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!