विश्व हिंदी दिवस पर निशा कॉन्वेंट स्कूल जीराबाद में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
विश्व हिंदी दिवस पर निशा कॉन्वेंट स्कूल जीराबाद में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

विश्व हिंदी दिवस पर निशा कॉन्वेंट स्कूल जीराबाद में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
इंदौर से MP दर्पण न्यूज़ के लिए संवाददाता नवाज खान की रिपोर्ट
निशा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, जीराबाद में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर 10 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं ने हिंदी दिवस के महत्व, इतिहास और हिंदी भाषा की वैश्विक पहचान पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्राचार्य निशा खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान की प्रतीक है, जिसे भावी पीढ़ी तक सहेज कर ले जाना हम सभी का दायित्व है।
निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।