देवास

विधायक शर्मा ने कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी 

खातेगांव कृषि उपज मंडी में विधायक आशीष शर्मा के मुख्य अतिथि में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

विधायक शर्मा ने कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी 

खातेगांव कृषि उपज मंडी में विधायक आशीष शर्मा के मुख्य अतिथि में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

रिपोर्टर एमपी दर्पण न्यूज़ खातेगांव इमरत मोरे 

खातेगांव-भोपाल में लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के मुख्य अतिथि में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ किया गया इसी कार्यक्रम में खातेगांव कृषि उपज मंडी में विधायक आशीष शर्मा के मुख्य अतिथि में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ देखा एवं सुना इसके पश्चात विधायक महोदय के द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी के द्वारा आज भोपाल में कृषक कल्याण वर्ष का शुभारंभ किया गया है इसी कड़ी में आज हमारे द्वारा खातेगांव विधानसभा में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है यह रथ गांव-गांव पहुंचकर हमारे किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती के गुरु सिखाएगा मैं सभी किसान बंधुओ से निवेदन करता हूं कि जब भी आपके गांव में कृषि रथ आए तो सभी किसान बंधु इस रथ के माध्यम से उन्नत कृषि के गुरु सीखें और अपनी उपज का उत्पादन बढ़कर अधिक आय प्राप्त करें उक्त कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानो की सरकार है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने आज भोपाल में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ किया है इसी कार्यक्रम को लेकर आज हम कृषि उपज मंडी खातेगांव में किसानों के साथ भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख रहे हैं मैं सभी किसान बंधुओ से निवेदन करता हूं कि आप इस कृषक कल्याण वर्ष का भरपूर लाभ उठाएं और उन्नत खेती के तरीके सीख कर अपनी उपज का उत्पादन एवं अपनी आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें इस अवसर पर विशेष रूप से विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र राजावत विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम व्यास गोविंद गोरा कृषि विस्तार अधिकारी निरंजन सिंह गुर्जर मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया सहित अधिकारी कर्मचारी गण, किसान एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!