सीहोर

थाना यातायात सीहोर में वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

थाना यातायात सीहोर में वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

थाना यातायात सीहोर में वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

एमपी दर्पण के लिए स्टेट हैड भारती राजपूत जिला सीहोर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत 250 चालकों की जांच, 48 लोगों को मिला निःशुल्क चश्मा थाना यातायात सीहोर ‘

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी-2026 के अंतर्गत *वाहन चालकों का  निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन*

प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं  के आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपूर्ण प्रदेश में 01-01-2026 से 31-01-2026 तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके |

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.01.2026 को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनन्दना शर्मा  के मार्गदर्शन में यातायात थाना सीहोर में ए.एस.जी. नेत्र अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 वाहन चालकों (बस, ऑटो, फायर ब्रिगेड व अन्य वाहन चालकों) का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 48 वाहन चालकों को चश्मा, 09 लोगों को मोतियाबिंद, 02 लोगों को नाखूना व एक को रेटिना संबंधी बीमारियां बताई गई। 48 लोगों को नि: शुल्क चश्मे वितरित किए गए।

शिविर में ए.एस.जी नेत्र अस्पताल के डॉ.अनिल परमार व स्टाफ एवं यातायात प्रभारी सूबेदार बृजमोहन धाकड़ व स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!