सड़क सुरक्षा माह के तहत शाजापुर में निकली भव्य यातायात जागरूकता रैली
250 विद्यार्थियों की सहभागिता से शाजापुर में सड़क सुरक्षा रैली आयोजित

सड़क सुरक्षा माह के तहत शाजापुर में निकली भव्य यातायात जागरूकता रैली
250 विद्यार्थियों की सहभागिता से शाजापुर में सड़क सुरक्षा रैली आयोजित
हेलमेट-सीट बेल्ट और नियमों के पालन का संदेश देती यातायात रैली
एमपी दर्पण न्यूज़ कालपीपल से कृपाल सिंह राजपूत के साथ अजब सिंह मीणा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के शाजापुर मध्य प्रदेश निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन:
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के सभी थानों को सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में आज यातायात पुलिस द्वारा शहर में एक व्यापक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में लगभग 250 स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थी, यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य पुलिस बल शामिल हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख एवं विशेष चौराहों से होकर निकाली गई, जहाँ बैनर-पोस्टर एवं नारों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
रैली के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में समझाइश दी गई।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक श्री सौरभ शुक्ला द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी गियर) का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
रैली के उपरांत उपस्थित सभी स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं सुरक्षित रहने तथा समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारी, संबंधित थानों का बल, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
सड़क सुरक्षा—जीवन सुरक्षा।
