मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष–2026” के रूप में मनाया जा रहा है
कृषि को आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक संतुलन से जोड़ने जिलेभर में निकला कृषि रथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष–2026” के रूप में मनाया जा रहा है
कृषि को आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक संतुलन से जोड़ने जिलेभर में निकला कृषि रथ
एम पी दर्पण बुरहानपुर से जिला ब्यूरो चीफ सुमेश तायडे की रिपोर्ट
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी पहल पर वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष–2026” के रूप में मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य कृषि को आधुनिक तकनीक, परंपरागत ज्ञान और प्राकृतिक संतुलन के साथ जोड़ते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है।
इसी क्रम में बुरहानपुर जिले में कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। यह कृषि रथ प्रतिदिन जिले की 03 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा और किसानों को वैज्ञानिक व व्यावहारिक खेती की जानकारी देगा।
कृषि रथ के माध्यम से किसानों को सही मिट्टी की पहचान, सही खेती पद्धति एवं सही फसल कॉम्बिनेशन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधिकरण तथा कृषि को लाभकारी बनाने के उपायों से अवगत कराया जाएगा।
इसके अलावा विभागीय योजनाओं, ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा पराली प्रबंधन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी किसानों को दी जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
यह अभियान जिले के किसानों के लिए कृषि के क्षेत्र में एक नई दिशा और नई उम्मीद लेकर आया है।




