मेकलसुता एकेडमी ने एनजीएसपी सीजन–8 खेल महोत्सव की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती
मेकलसुता एकेडमी ने एनजीएसपी सीजन–8 खेल महोत्सव की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती

मेकलसुता एकेडमी ने एनजीएसपी सीजन–8 खेल महोत्सव की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती
एम पी दर्पण न्यूज़ खातेगांव इमरत मोरे
खातेगांव में मेकलसुता एकेडमी द्वारा एनजीएसपी (NGSP) सीजन–8 खेल महोत्सव का आयोजन दिनांक
10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक किया गया। इस महोत्सव में कक्षा 1 से 5, 6 से 8 एवं 9 से 12 वर्गों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में सांस्कृतिक, बौद्धिक, इनडोर व आउटडोर खेलों तथा एथलेटिक्स सहित कुल 30 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
इन सभी प्रतियोगिताओं में मेकलसुता एकेडमी ने तीनों श्रेणियों में सहभागिता करते हुए सभी 30 इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय ने 23 स्वर्ण पदक , 13 रजत पदक एवं 16 कांस्य पदक अर्जित किए।
अंक तालिका के अनुसार विद्यालय ने कुल 186 अंक प्राप्त किए, जिसके परिणामस्वरूप मेकलसुता एकेडमी ने पूरे क्षेत्र में “एनजीएसपी सीजन–8 ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी” अपने नाम की।
यह ओवरऑल चैंपियनशिप कप क्षेत्र के विधायक श्री आशीष जी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र जी चौधरी एवं वीरेंद्र जी राजावत, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी, तथा एनजीएसपी स्पॉन्सर टीम द्वारा मेकलसुता एकेडमी को प्रदान किया गया।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री सदासुख पटेल ने एनजीएसपी समिति एवं स्पॉन्सर टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को खेल, संस्कृति और बौद्धिक विकास के लिए सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
*विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज तिवारी ने विद्यालय के सभी शिक्षकों, खेल प्रशिक्षक श्री महेंद्र, धनराज एवं सुश्री भावना, साथ ही अनुशासन व परिश्रम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संतोष पटेल, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने मेकलसुता एकेडमी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।




