बालाघाट

कायाकल्प की कसौटी पर परखा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर, पियर असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न 

कायाकल्प की कसौटी पर परखा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर, पियर असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न 

कायाकल्प की कसौटी पर परखा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर, पियर असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न 

किरनापुर बालाघाट मध्य प्रदेश संवाददाता मंजीत भीमटे

राष्ट्रीय कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में पियर असेसमेंट का सफल आयोजन किया गया। यह मूल्यांकन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्षा चौबे के मार्गदर्शन में डॉ. धर्मवीर मार्को द्वारा किया गया।

पियर असेसमेंट के दौरान स्वास्थ्य संस्थान की स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न मानकों का गहन और व्यवस्थित मूल्यांकन किया गया। टीम द्वारा प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा बोरकर, डॉ. प्रथम दीक्षित, डॉ. हिमांशु सैयाम, BEE, सभी नर्सिंग ऑफिसर, समस्त सेक्शन प्रभारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर कायाकल्प मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह जानकारी डॉ. परेश उपलप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बालाघाट द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!