सीहोर

डीबीसीपीएल (वर्टिस) द्वारा भोपाल में सड़क सुरक्षा माह–2026 का सफल समापन

डीबीसीपीएल (वर्टिस) द्वारा भोपाल में सड़क सुरक्षा माह–2026 का सफल समापन

डीबीसीपीएल (वर्टिस) द्वारा भोपाल में सड़क सुरक्षा माह–2026 का सफल समापन

एमपी दर्पण के लिए भारती राजपूत स्टेट हैड की विशेष रिपोर्ट 

जीडीए स्किल सेंटर में जागरूकता रैली और प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल स्थित पिपल ट्री फाउंडेशन द्वारा संचालित जीडीए स्किल सेंटर में डीबीसीपीएल (वर्टिस) सीएसआर प्रशासन की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा माह–2026 का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन संतोष परुलेकर (सीईओ), श्री सुभाष पांडे (प्रेसिडेंट) एवं श्री देवेंद्र शर्मा (स्टेट हेड) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री आरती कतीजा, ट्रैफिक इंचार्ज, कोलार क्षेत्र रहीं। उन्होंने रिबन काटकर और हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों की सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना किया। अपने संबोधन में उन्होंने सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए इसे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने विचार साझा किए और सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में श्री हिमांशु पटेल, श्री अरुण वर्मा, श्रीमती कल्पना भारतीय, सुश्री महक बोरालिया एवं श्री अभय पटेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह आयोजन सुरक्षित सड़क और सुरक्षित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!