बुरहानपुर में नगर निगम का जल सुधार अभियान तेज, वार्डों में पाइपलाइन लीकेज रिपेयरिंग जारी
बुरहानपुर में नगर निगम का जल सुधार अभियान तेज, वार्डों में पाइपलाइन लीकेज रिपेयरिंग जारी

बुरहानपुर में नगर निगम का जल सुधार अभियान तेज, वार्डों में पाइपलाइन लीकेज रिपेयरिंग जारी
जल विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नगर निगम की प्राथमिकता
एम पी दर्पण बुरहानपुर वसीम अहमद
नगर निगम बुरहानपुर द्वारा शहर के सभी वार्डों में पाइपलाइन सुधार एवं लीकेज रिपेयरिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुचारु रूप से उपलब्ध कराया जा सके। निगम का जल विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर कार्य कर रहा है।
आज भी नगर निगम की जल विभाग टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन व स्लूइस वॉल्व रिपेयरिंग का कार्य किया गया। प्रगति नगर में किशोर भंगार वाले के पास पाइपलाइन रिपेयरिंग, प्रगति नगर रोड पर पाइपलाइन सुधार, लालबाग शिव मंदिर के पास, मामू कॉलोनी, लोहारमंडी गेट के बाहर पाइपलाइन लीकेज का सुधार कार्य किया गया।
इसी क्रम में जाकिर हुसैन वार्ड में पाइपलाइन लीकेज रिपेयरिंग, शिकारपुरा पानी की टंकी के पास पानी की टेस्टिंग कर सुधार कार्य, रेणुका गार्डन के पास SBC पानी की टेस्टिंग कर पाइपलाइन को सुचारु रूप से चालू किया गया।
नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जहां कहीं भी पाइपलाइन लीकेज की समस्या है, उसका तत्काल समाधान किया जाए। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निगम बुरहानपुर द्वारा जल समस्या से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर 9630028148 जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका समाधान जल विभाग की टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।
इस दौरान सहायक यंत्री अशोक पाटिल, उपयंत्री सुनील चौहान, संतोष सुखदाने, नितिन तिवारी सहित जल विभाग की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।




