भारतीय मानवाधिकार परिषद मध्यप्रदेश टीम का पीस समिट एवं स्थापना दिवस समारोह, मुंबई में होगा भव्य सम्मान!
भारतीय मानवाधिकार परिषद मध्यप्रदेश टीम का पीस समिट एवं स्थापना दिवस समारोह, मुंबई में होगा भव्य सम्मान!

भारतीय मानवाधिकार परिषद मध्यप्रदेश टीम का पीस समिट एवं स्थापना दिवस समारोह, मुंबई में होगा भव्य सम्मान!
इंदौर!भारतीय मानवाधिकार परिषद के 13वें स्थापना दिवस एवं पीस समिट के शुभ अवसर पर **मध्यप्रदेश टीम** को सामूहिक रूप से सम्मानित किया जा रहा है। यह गरिमामय आयोजन मुंबई के GCC Club में आयोजित होगा।
इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय मानवाधिकार परिषद मध्यप्रदेश की संपूर्ण टीम को उनके उल्लेखनीय सामाजिक, मानवाधिकार एवं जनहितैषी कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सलीम शेख के कुशल नेतृत्व में किए जा रहे सतत सेवा कार्यों की सार्वजनिक सराहना का प्रतीक होगा।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्र संत आचार्य देवेंद्र ब्रह्मचारी स्वामी जी,रामदास आठवले माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री,मौलाना डॉ सादिक क़ल्बे साहब,हाजी एस शेख साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष ,राजेन्द्र सिंह वालिया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्य प्रकाश त्रिवेदी कार्यसमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष
उपरोक्त मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारतीय मानवाधिकार परिषद मध्यप्रदेश टीम के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा जिनमें सम्मानित होने वाले प्रमुख नाम हाजी सलीम शेख ,रितेश चंदाचोरिया, ऋतु छाबड़ा, गीता बिल्लोरिया, सीमा ओझा, मंजू शर्मा, सुनीता पाठक, अलीशा खान, सरदार मोहन सिंह, जगमोहन सोन,बृजेश पारोचे, डॉ वि.के. बिजोले, डॉ यूनुस खान, डॉ निशांत एस मेहता, तौसीफ शेख आदि को सम्मानित किया जायेगा ,यह आयोजन मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक समरसता, शांति और सेवा-भावना के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा, यह सम्मान समारोह न केवल मध्यप्रदेश टीम के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक संदेश भी देता है।




