अस्पताल को भेंट,94 वर्षीय समाजसेवी वारलुजी मटाले का सम्मान
अस्पताल को भेंट,94 वर्षीय समाजसेवी वारलुजी मटाले का सम्मान

अस्पताल को भेंट,94 वर्षीय समाजसेवी वारलुजी मटाले का सम्मान
एम पी दर्पण न्यूज़ नागपुर रिपोर्टर : नीलम चाकोले
नागपुर : सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी श्री रमेश कनेरे (नागपुर शहर) एवं स्वयंसेवकों ने शालिनीताई मेघे अस्पताल, वार्ड क्रमांक 34 में भेंट दी। इस दौरान गोंदिया जिले के भोसा निवासी 94 वर्षीय वृद्ध समाजसेवी श्री वारलुजी मटाले आंख की शल्य चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती पाए गए।
भेंट के दौरान जानकारी लेने पर गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री धुली रामजी वाडे (उम्र 55) तथा अन्य मान्यवरों ने बताया कि मटाले परिवार कई वर्षों से समाजसेवा में अग्रणी रहा है। श्री वारलुजी मटाले के पुत्र श्री धनीराम मटाले पिछले 25 वर्षों से गांव के सरपंच पद पर कार्यरत हैं और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
गांव का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उनके द्वार पर जाता है तो वह निराश नहीं बल्कि संतोष के साथ लौटता है, ऐसी भावना उपस्थित नागरिकों ने व्यक्त की। मटाले परिवार का कार्य दिन-रात समाजसेवा के लिए समर्पित है और पूरा परिवार गरीबों की सेवा में तत्पर रहता है, यह भी इस अवसर पर उल्लेख किया गया।
इस अवसर पर श्री रमेश कनेरे ने 94 वर्ष की आयु में भी समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य करने वाले श्री वारलुजी मटाले का हृदय से अभिनंदन किया तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। संक्षिप्त भेंट के दौरान उनका छोटेखानी सम्मान किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।




