एम सी बीकोरिया

20 वर्षों बाद गेल्हापानी को मिला अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से जगी उम्मीद

20 वर्षों बाद गेल्हापानी को मिला अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से जगी उम्मीद 

एम पी दर्पण एमसीबी से कैलाश गिरी की रिपोर्ट

एमसीबी जिले के चिरमिरी अंतर्गत गेल्हापानी क्षेत्र के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब लगभग 20 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद क्षेत्रवासियों को अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली। मनेन्द्रगढ़ विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील पहल और स्थानीय कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से अब गेल्हापानी में सप्ताह में दो दिन डॉक्टर, नर्स और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

फिलहाल यह अस्थाई स्वास्थ्य सेवा स्थानीय सामुदायिक भवन में अस्थायी रूप से संचालित की जा रही है, जहां नियमित रूप से मरीजों का इलाज किया जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला। वर्षों से इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में भटकने वाले ग्रामीणों को अब अपने ही क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टरों का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया तथा माथे पर कुमकुम लगाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान लोगों के चेहरों पर संतोष और उम्मीद की झलक साफ नजर आई।

पुरानी मांग हुई पूरी – बीएमओ मनीष सिंह

विकासखंड के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि गेल्हापानी में डॉक्टर और दवाइयों की सुविधा लंबे समय से लोगों की मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है।

यहां सामान्य रोगों का इलाज यहीं किया जाएगा, जबकि गंभीर बीमारियों के मामलों में मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा, जिससे उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार का उदाहरण

स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र और हर कॉलरी में चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। चिरमिरी क्षेत्र की कॉलरियों में अस्पताल और डॉक्टरों की उपलब्धता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। लोगों ने इस पहल के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का रहा अहम योगदान

गेल्हापानी में अस्थाई अस्पताल की स्थापना के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रयास में भाजपा चिरमिरी के मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, मालती काशीपुरी, हसीना बेगम, रोशनी श्रीवास्तव, ओमप्रकाश अग्रवाल, रूपमती, बाबूलाल, अजय सिंह, दिलीप कुजूर सुरेश पोखरियाल एवं श्रीमती दीपा जायसवाल पार्षद तथा अमित जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

बहरहाल गेल्हापानी में अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को न केवल बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, बल्कि यह कदम ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!