हरदा

स्वदेशी सकल्प रथ यात्रा का हरदा मैं हुआ भव्य स्वागत

स्वदेशी सकल्प रथ यात्रा का हरदा मैं हुआ भव्य स्वागत

स्वदेशी सकल्प रथ यात्रा का हरदा मैं हुआ भव्य स्वागत

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा -व्यापारियों ने की स्वदेशी अपनाने की अपील राष्ट्रीय स्वयं सेवक सघ के शताब्दी वर्ष पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स CAIT तथा स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से निकाली जा रही ‘स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा’ ने आज पूरे हरदा जिले में भ्रमण किया।संस्कार विद्यापीठ और से स्वामी विवेकानंद कॉलेज के छात्रा छात्राओ को स्वदेशी की शपथ दिलाने के बाद पूर्व केबिनेट मंत्री कमल पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत,अपर कलेक्टर महोदय ने केसरिया ध्वज दिखा कर रथ को रवाना किया।रथ यात्रा परशुराम चौक,अग्रसेन चौक होते हुए घंटाघर पहुँची जहाँ पूर्व केबिनेट मंत्री कमल पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिया ने स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधि,व्यापारी सदस्यों और आमजन को शपथ दिलाई।

जिसके बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव सिराली,चारुवा,छिपाबड

,खिरकिया पहुँची सभी स्थानों पर स्थानीय नागरिकों,व्यापारियों ने यात्रा की अगवानी कर स्वागत किया।हरदा जिला यात्रा प्रभारी दीपक नेमा ने सभी को स्वदेशी शपथ दिलाई कैट जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष सरगम जैन ने बताया कि,यह यात्रा स्वदेशी विचारधारा और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।यात्रा में शामिल स्थानीय व्यापारीयों,स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बाज़ार में लोगों से सीधे बातचीत की और जनसंपर्क किया।उन्होंने उपस्थित सभी नागरिको एवं ग्रामीणो से स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने और विदेशी उत्पादों के बजाय स्थानीय रूप से निर्मित सामानों को प्राथमिकता देने की भावुक अपील की।और कहा कि “यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।” “स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्र भावना को सशक्त बनाए रखने के लिए यह यात्रा एक महत्वपूर्ण पहल है।यात्रा एवं जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती योगमाया शर्मा,श्रीमति अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष नगर परिषद सिराली),वरिष्ठ स्वंसेवक शिवनारायण गौर

बसंत सिंह राजपूत राजू माहेश्वरी,अभय जैन,अजय अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,गिरिराज माहेश्वरी,शुभम् बंसल,शिरीष अग्रवाल,प्रमोद साबू, एल.एन पाराशर,नितेश चंद्रवंशी,नटवर पटेल,सुभाष शुक्ला,टैगोर ,महेंद्र सिंह खनूजा,संजय यादव,पूनम चंद गुप्ता,राजेश मेहता आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!