प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थीयों का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थीयों का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थीयों का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा में आज दिनांक 07/12/25 को एलुमनी मीट ” भूतपूर्व विद्यार्थियों” का मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संगीता बिले,मुख्य अतिथि डॉ जगदीश सूचिक, श्रीमती रेखा केकरे गोल्ड मेडलिस्ट, प्रवीण अग्रवाल, श्रीमती रागिनी वर्मा,श्रीमती किरण सर्राफ के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में सन 1977 से 1980 के मध्य अध्ययन करने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहें जो कि आज देश विदेशों में हरदा का नाम गौरवान्वित कर रहे है।
प्राचार्य डॉ संगीता बिले ने स्वागत भाषण में कहा कि आप पूर्व विद्यार्थियों का आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
श्रीमती रागिनी वर्मा ने कहा कि कॉलेज की यादें वापस तरोताजा हो गई । प्रवीण अग्रवाल ने कविता सुनाकर महाविद्यालय के पढ़ाई के दौरान की स्मृति साझा की ।
श्रीमती रेखा केकरे ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने कॉलेज के प्राध्यापकों द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण कर रहे है।आज जो कुछ भी है इस महाविद्यालय तथा गुरुजनों के कारण है।
डॉ जगदीश सूचिक ने अपने उद्बोधन में गुरु शिष्य परम्परा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा में हम अपनी सेवाएं दे रहे है ये सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम के द्वारा हमे अपने पुराने साथियों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
अन्य सभी उपस्थित जनों ने अपने अपने अनुभव सांझा किए।
भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा स्मृति स्वरूप महाविद्यालय को *वॉटर कूलर* भेंट किया गया हैं। महाविद्यालय द्वारा भी सभी भूत पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए
संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतम संचालन बसंत सिंह राजपूत द्वारा किया गया
इस दौरान महाविद्यालय स्टॉफ से डॉ राकेश परस्ते, देवेंद्र रोडगे,मनीष परसाई, एस सी पस्टारिया ,आर के बिल्लौरे सहित समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।




