क्लस्टरों पर की गई ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा
क्लस्टरों पर की गई ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

क्लस्टरों पर की गई ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 12 दिसंबर 2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अंजली जोसफ के निर्देशानुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा मैदानी स्तर पर की जा रही है, इस समीक्षा हेतु प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार के दिन निर्धारित किया गया। आदेश के अनुक्रम में शुक्रवार को जिले के सभी 18 क्लस्टरों में विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। ,समीक्षा बैठक में जनपद स्तर से क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए है। क्लस्टर प्रभारी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस के द्वारा योजनाओं की प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। क्लस्टर बैठक में एक बगिया मां के नाम, प्रधान मंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्य, पंचायतों में कराधान का संग्रहण, पंचायत भवनों की पूर्णता, नलजल योजनाओं की स्थिति, जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य, सीएम हेल्प लाइन शिकायतों की समीक्षा, पंचायतों के विद्युत देयकों के भुगतान, पंचायत की परिसंपत्ति का प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से समीक्षा में शामिल किया गया है। इस समीक्षा बैठक में संबंधित क्लस्टर के उपयंत्री एवं एडीओ, पीसीओ भी उपस्थित रहे।




