हरदा

जिला स्तरीय JS CUP SEASON-1 क्रिकेट लीग 8 दिसम्बर से

जिला स्तरीय JS CUP SEASON-1 क्रिकेट लीग 8 दिसम्बर से

जिला स्तरीय JS CUP SEASON-1 क्रिकेट लीग 8 दिसम्बर से

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

नीमगांव (हरदा)। शहीद मां अमृतादेवी विश्नोई परिसर, नीमगांव में 8 दिसंबर 2025 से जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट लीग JS CUP SEASON-1 का आयोजन शहीद मां अम्रता देवी विश्नोई खेल परिसर नीमगांव में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार ₹55,555, द्वितीय ₹25,555, तृतीय ₹11,111 तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹5,555 निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर सहित विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन समस्त ग्रामवासी नीमगांव एवं खेल प्रेमियों के सहयोग से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!