गीता सप्ताह दत्त जयंती के अवसर राष्ट्रीय संत का सम्मान किया
गीता सप्ताह दत्त जयंती के अवसर राष्ट्रीय संत का सम्मान किया

गीता सप्ताह दत्त जयंती के अवसर राष्ट्रीय संत का सम्मान किया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
इन्दोर अखिल भारतीय गीता सप्ताह-दत्त जयंती के शुभ अवसर पर
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संत का राष्ट्रीय सम्मान इन्दौर दि. 05 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी सद्भावना मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संतों का अखिल भारतीय गीता जयंती सप्ताह एवं दत्त जयंति के अंतर्गत केंद्रीय नेतृत्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, सुनील सरदार, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट की कोर कमेटी के आदेश अनुसार देश में धार्मिक त्यौहार एकता व अखंडता के लिए देश में निरंतर समाजसेवा दीनदुखियों, दलित, पिछड़ा हुआ सर्वहारा वर्ग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश अनंत श्री विभुषित श्रद्धेय स्वामी श्री ज्ञानानंदजी तीर्थजी व परमपूज्य जगतगुरु अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदायाचार्य शाहपुरापीठाधीश अनंतश्री विभूषित श्रद्धेय 1008 श्री आचार्य श्री स्वामी रामदयालजी महाराज एवं महामंडलेश्वर दादू महाराज शनि उपासक का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी सद्भावना मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक नालिया राष्ट्रीय समन्वयक रानू मलेरिया (दीपक) के नेतृत्व में राष्ट्रीय धार्मिक रत्न से सम्मानित किया गया जिसमें गीता प्रतीक चिन्ह, शाल श्रीफल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संतों द्वारा अपने उद्बोधन में देश में एकता-अखण्डता धर्म के माध्यम से ही आमजनमानस में आयेगी तथा गीता के उपदेश व रामायण के श्लोकों का बखान व अपने चरित्र को रामायण के पत्रों द्वारा जीने का मार्ग बताया, साथ ही जिस प्रकार इन्दौर शहर स्वच्छता में नं. 1 है, उसी प्रकार भाईचारे में विश्व में भारत नं. 1 रहे, ऐसा जगतगुरूओं द्वारा आशीष वचन प्रदान किये और गीता जयंती सप्ताह एवं दत्त जयंति हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से देश के सम्मान में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधित्वकर्ता मध्य प्रदेश ओबीसी पिछड़ा वर्ग यादव समाज के सदाशिव यादव, सत्यशोधक समाज अंतर्राष्ट्रीय के प्रभारी हुकुमचंद जादम, कोरी समाज के प्रकाश महावर, शंकरलाल वर्मा, ब्राह्मण समाज के गौरव विकास जोशी, राजेंद्र शुक्ला, गिरीश जोशी, विवेक खण्डेलवाल, नाथ समुदाय के विजय नाथ, नटवर वर्मा, सरोज मोदी, गिरीश चितले, सन्नी राजपाल, अभिषेक मित्तल, रीना रामचंद्र सूर्यवंशी, मोनिक मालवी युसूफ पठान, विजय मेहरा, अंकित गर्ग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास जोशी ने किया अंत में आभार अभिषेक मित्तल ने माना।
भवदीय
(अशोक नालिया)
प्रदेश अध्यक्ष
अ.भा. कांग्रेस कमेटी राहूल गांधी सद्भावना मंच




